केजरीवाल का दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले तौहफा: अब हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपये

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की बेहतरीन उत्थान के लिए बहुत सी योजना चलाई हुई है। जब से दिल्ली सरकार सत्ता में आई हुई तब से महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है। जिसमें अब एक ऐसी योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 की धनराशि प्रतिमाह उपलब्ध करवाई जाएगी। 

ऐसी महिलाएं जो दिल्ली सरकार की इस योजना का सुचारु रूप से लाभ उठाना चाहती है। वह जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर ले। जिसके बाद सभी पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से प्रतिमाह ₹1000 की धनराशि सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

सरकार की तरफ से प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत जिन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी। उन डॉक्यूमेंट का उल्लेख आज के अपने इस आर्टिकल में हम करने जा रहे हैं। 

केजरीवाल का दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले तौहफा: अब हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपये

अगर आप भी दिल्ली सरकार की इस योजना से जुड़ना चाहते हैं। तो आज का हमारा यह आर्टिकल उन सभी पात्र महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करके महिलाएं इस योजना के साथ जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

बुराड़ी पदयात्रा के दौरान दिल्ली की महिलाओं के लिए केजरीवाल का बढ़ा एलान

केजरीवाल ने शुक्रवार के दिन बुराड़ी पदयात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद किया है। जिसमें केजरीवाल ने महिलाओं के लिए बहुत ही बड़ी योजना को लेकर ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार बहुत ही जल्द महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना लेकर आ रही है। जिसमें महिलाओं को ₹1000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि महिलाएं इसका सुचारू रूप से लाभ प्राप्त करके अपने जीवन में कुछ सुधार कर सके। 

यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए शुरू की जाएगी। जिनके पास वोटर आईडी कार्ड सुनिश्चित तरीके से मान्यता प्राप्त हो। क्योंकि इस योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से वोटर कार्ड के ऊपर ही आधारित रहेगी। जिसमें महिलाओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए वोटर आईडी कार्ड देना अनिवार्य होगा। 

ऐसी महिलाएं जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं रहेगा। वह इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकती है। इसके अलावा केजरीवाल ने विपक्षी दलों के ऊपर भी निशान साधते हुए कहा कि बहुत से ऐसे राज्य है। 

जहां पर महिलाओं की बेहतरीन उत्थान के लिए योजनाएं केवल नाम मात्र ही चलाई जा रही है। दिल्ली सरकार एक ऐसी लौती सरकार है। जो योजना का ऐलान भी करती है और उन्हें पूरी तरह से लागू भी करती है।

मुफ्त बिजली योजना को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी राज्यों पर कसा तंज

केजरीवाल ने मुफ्त बिजली योजना को लेकर भी बीजेपी शासित राज्यों पर भी निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 20 राज्यों से अधिक में बीजेपी सरकार सत्ता में है। लेकिन किसी भी राज्य में मुफ्त बिजली नहीं दी जा रही है।

ऐसे में आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना का लाभ सुचारू रूप से दिल्ली की जनता को प्राप्त हो रहा है। अधिकांश लोगों के बिजली बिल दिल्ली में पूरी तरह से जीरो आते हैं।

इसके अलावा पानी को लेकर भी दिल्ली की सरकार ने दिल्ली की जनता को काफी राहत दी है। मुफ्त पानी योजना के अंतर्गत भी दिल्ली जनता के पानी बिल भी जीरो आ रहे हैं। जिसमें दिल्ली की जनता के काफी पैसे बच रहे हैं। 

जनता के मुद्दों की अवाज बनी APP

केजरीवाल ने  इसी दौरान यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सुचारु रूप से जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठा रही हैं। जिसमें सरकारी नौकरी को लेकर भी भाजपा शासित राज्य गुजरात का जिक्र किया गया है। 

केजरीवाल का कहना है कि गुजरात में पुलिस वालों की भर्ती भी कच्ची प्रक्रिया के दौरान ही हो रही है। ऐसे में दिल्ली में पुलिस वालों की नौकरी पूरी तरह से सुरक्षित और पक्की है। इसके अलावा बसों में मार्शल के तौर पर नियुक्त किए गए हमारे भाई बहनों के लिए भी आम आदमी पार्टी निरंतर लड़ाई लड़ रही है। 

वित्तीय चुनौतियां का जिक्र

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान वित्तीय चुनौतियों को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर कर दी है। केजरीवाल ने कहा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री अतिशी ने दिल्ली की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। 

ऐसे में बजट सत्र 2025-26 के लिए 4550 करोड रुपए की धनराशि की आवश्यकता होगी। जिसके अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2024-25 के बजट में ₹2000 आवंटन कर दिया गया है। जिसके बाद महिलाओं को योजना का रूप सुचारू रूप से मिले इस और आम आदमी पार्टी अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर महीने के अंत तक यह योजना लागू कर दी जाएगी। जिसके बाद महिलाओं को ₹1000 की धनराशि सीधे तौर पर बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। 

₹1000 प्रतिमाह आवंटन राशि के प्रस्ताव प्रक्रिया पर लगी मोहर

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक सुनिश्चित राशि प्रदान की जाए। इस योजना को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह राशि सितंबर या अक्टूबर महीने में दी जानी थी। जिसको लेकर कुछ कारण के चलते प्रस्ताव को पास करने के लिए देरी हुई। 

ऐसे में आने वाले समय में दिसंबर महीने के अंत या जनवरी 2025 में महिलाओं को ₹1000 की धनराशि देने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें 45 करोड़ महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित की जाएगी।

यह योजना सुचारु रूप से रजिस्ट्रेशन क्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर उतारी जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद बहुत ही जल्द अरविंद केजरीवाल की तरफ से पैदल यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद करते हुए इसकी जानकारी दी गई है।

महिलाओं को 1000 रूपय योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेज

इस योजना के अंतर्गत शामिल होने के लिए महिलाओं का सुचारू रूप से दिल्ली राज्य का होना अनिवार्य है। जिसके लिए महिला के पास वोटर आईडी कार्ड दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा महिला का नाम, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि प्रकार के दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। 

इसलिए सभी महिलाओं को इन सभी दस्तावेजों की पूर्ति जल्द से जल्द कर लेनी है। ताकि जैसे ही दिल्ली की सरकार कि तरफ से यह योजना शुरू की जाए।

उस समय महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिसके बाद महिलाओं के खाते में सीधे तौर पर ₹1000 की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जल्द ही महिलाओं को दे दी जाएगी।

निष्कर्ष 

हमने आपको महिला सम्मान योजना 2024-25 से जुडी हर एक जानकारी दी हैं। ताकि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा अगर आपके मन में Mahila Samman Yojana 2024-25 से संबधित कोई भी सवाल हैं, तो आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment