Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: व्यवसाय को शुरू करने के लिए महिलाओं को 60000 रूपए मिलेगा, पढ़े पूरी खबर क्या हैं

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: व्यवसाय को शुरू करने के लिए महिलाओं को 60000 रूपए मिलेगा

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए और मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि महिलाएं सशक्त बने और आत्मनिर्भरता महसूस करें।

हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए Haryana Mahila Samridhi Yojana नामक योजना चलाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को सरकार की तरफ से 60000 रूपए की धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अगर आप भी सरकार की महिला समृद्धी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: व्यवसाय को शुरू करने के लिए महिलाओं को 60000 रूपए मिलेगा

आज हम अपने आर्टिकल में हरियाणा सरकार की हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 से जुड़ी हुई जानकारियां विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं। अगर आप भी एक महिला है और सरकार की इस योजना से जुड़कर व्यवसाय को शुरू करने के लिए 60000 रूपए की धनराशि को प्राप्त करना चाहती हैं। तो आप हमारे आर्टिकल को पढ़कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जिसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में निम्नलिखित दी गई है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 क्या है

महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 एक अच्छी पहल मानी जा रही है। जिसमें महिलाओं को किसी भी तरह के व्यवसाय को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से 60000 रूपए का ऋण बहुत ही कम ब्याज दर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस योजना की राशि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम विभाग की ओर से प्रदान की जा सकती है। जिसका विज्ञापन हरियाणा सरकार के अनुसूचित जाति विभाग ने जारी कर दिया है। इस योजना के लिए महिलाएं विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करके इसका पूरा बेनिफिट प्राप्त कर सकती है।

इस योजना में प्राप्त हुई ऋण राशि को 5 वर्ष के अंतराल के बीच में आसान किस्तों के माध्यम से 5% ब्याज दर के साथ महिलाएं धीरे-धीरे वापस कर सकती हैं। इससे महिलाओं के ऊपर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा और महिलाएं सुचारु रूप से अपने व्यवसाय को एक नए रूप ढंग के साथ शुरू करके अपने परिवार का पालन पोषण करने में समर्थवान बन सकती हैं।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के फायदे 

महिला समृद्धि योजना का लाभ विशेष तौर पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से 60000 रूपए की ऋण राशि प्रदान की जा रही है। जिसका सीधा बेनिफिट अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत ऊठाई गई ऋण राशि के ऊपर 5% के अनुकूल सालाना ब्याज दर चार्ज किया जा सकता है।

महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं नये व्यवसाय को शुरू करने के लिए लाभ ले सकती हैं।

इस का लाभ सीधे तौर पर महिलाएं ब्यूटी पार्लर की दुकान, चाय की दुकान, किराने की दुकान, पशुपालन उद्योग, आचार पापड़ का व्यवसाय  टिफिन डिब्बा व्यवसाय, कॉस्मेटिक की दुकान, सिलाई कपड़े की दुकान इत्यादि प्रकार के छोटे व्यवसाय के लिए प्राप्त कर सकती हैं।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के लिए पात्रता 

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला का मूल रूप से हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। 

समृद्धि योजना के व्यवसाय के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के अंतराल के बीच में होना अनिवार्य है।

महिला समृद्धि योजना 2024 में आवेदन करने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से कम की होनी चाहिए।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना विशेष तौर पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष पात्र के रूप में मानी जाती है। इसीलिए SC वर्ग की महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र है।

समृद्धि योजना के अंतर्गत एससी समाज से आने वाली विकलांग महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जा सकती है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 से जुड़े दस्तावेज 

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड 
  • महिला के परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • व्यवसाय से जुड़ी हुई जानकारी
  • बैंक खाता विवरण 
  • बैंक का आईएफएससी कोड 
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर हो तो)
  • ईमेल आईडी इत्यादि 

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा। इसकी पूरी जानकारी निम्नलिखित इस प्रकार है। जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते हुए आसान तरीके से भर सकते हैं।

समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए महिला को सबसे पहले तो अंत्योदय सरल की  https://saralharyana.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।

अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जाओगे, जहां पर आपको Sign In करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरने का विकल्प दिखाई देखा।

अगर आपके पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड नहीं है, तो आप New User Register Here विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमें आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि प्रकार की जानकारी भर देना है। फिर कैच्प कोड फ्लिप करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 

अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको यहां से एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

अब फिर से आप अंत्योदय सरल की आधिकारिक वेबसाइट पर वापस आए और लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से Sing In करें।

अब आपके सामने महिला समृद्धि योजना 2024 में आवेदन करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 

अब आपको इस आवेदन फार्म को अच्छी तरह पढ़कर सही जानकारी के साथ भर दें। अब समृद्धि योजना से संबधित सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके अपलोड करें।

फिर आपको समृद्धि योजना से संबंधित सभी तरह की प्रक्रिया को पूरा होने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आपका हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के लिए आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

निष्कर्ष 

हमने आपको Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 से जुडी हर एक जानकारी दी हैं। ताकि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा अगर आपके मन में हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 से संबधित कोई भी सवाल हैं, तो आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment