E Shram Card List 2024: ई-श्रम कार्ड धारक को मिलेंगे हर महीने 1000 रूपए सहित 2 लाख रूपए तक का बीमा, सरकार देगी 3000 अलग से
E Shram Card List 2024: भारत सरकार ने सभी पात्र नागरिकों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 1000 रूपए प्रतिमाह की राशि के साथ 2,00,000 रूपए का बीमा भी पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
अगर आपने भी केंद्र सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना के बारे में नहीं सुना है। तो आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए तथा ऐसे लोग जिन्होंने ई-श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन कर दिया है। तो वह अपने ई-श्रम कार्ड स्टेटस की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम अपने इस आर्टिकल में ई-श्रम कार्ड लिस्ट की जानकारी आपको देंगे। इसी के साथ ही ई-श्रम कार्ड योजना में आप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? कौन-कौन से पात्र उम्मीदवार ई-श्रम कार्ड योजना में आवेदन कर सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी अपने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक आज हम आपको देने जा रहे हैं।
अगर आप भी केंद्र सरकार के ई-श्रम कार्ड योजना में आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास ई-श्रम कार्ड योजना से संबंधित जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। जिसकी पूरी जानकारी आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी
भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कारीगरों तथा मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना में लाभार्थी को एक 12 अंकों वाला यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानि UAN नामक पहचान पत्र जारी किया जाता है। जिसके ऊपर उम्मीदवार पात्र की फोटो सहित नाम, पता तथा ऐड्रेस जैसी अन्य जानकारियां लिखी होती है।
इसके अलावा ई-श्रम कार्ड सीधे तौर पर बैंक के साथ लिंक होता है। भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर तथा असंगठित क्षेत्र मजदूरों को अतिरिक्त सहायता के रूप में धनराशि प्रदान करती है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने 1000 रूपए प्रतिमाह धनराशि देने का निर्णय लिया है। जिसका बेनिफिट सीधे तौर पर ई-श्रम कार्ड धारक के खाते में प्रदान किया जा सकता है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana 2024
अगर आपका भी ई-श्रम कार्ड बना है। तो आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से ई- श्रम कार्ड योजना 2024 में अपने नाम को चैक कर सकते है। इसके अलावा आप E Shram Card Payment List 2024 स्टेटस की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 के फायदे
ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से 1000 रुपए की सुनिश्चित धनराशि प्रतिमा प्रदान की जा सकती है।
ई-श्रम कार्ड धारकों को 2,00,000 रूपए का सुनिश्चित कर बीमा पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जाता है।
जिन उम्मीदवारों के पास ई-श्रम कार्ड है, उन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाली अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में सहूलियत प्राप्त होती है।
ई- श्रम कार्ड वालो को सरकार की तरफ से 3000 रूपए की मासिक पेंशन भी प्रदान की जाती है, जिसके लिए कुछ नियम और पात्र अलग से निर्धारित किए गए हैं। जिसकी जानकारी आप श्रम एवं रोजगार मंत्रालय पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 के लिए पात्रता
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी पात्र उम्मीदवार का मूल रूप से भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
ई-श्रम कार्ड आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर की होना अनिवार्य है।
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला उम्मीदवार ही ई-श्रम कार्ड को बनवा सकता है।
ऐसे लोग ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते, जो इनकम टैक्स भरते हैं।
सरकारी क्षेत्र में कार्य तथा सरकार से जुड़ा हुआ व्यक्ति ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन का पात्र नहीं माना जाता।
ई-श्रम कार्ड कोई भी महिला या पुरुष सभी जाति वर्ग तथा सभी धर्म के लोग पात्र मापदंड पूरे करने के बाद बनवा सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का मनरेगा कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- स्थाई पता
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- श्रमिक की निजी जानकारी इत्यादि
कैसे चैक करें लिस्ट में अपना नाम?
ई-श्रम कार्ड धारक को लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले तो E-Sharm की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
अब आप ई-श्रम बेवसाइट के होम पेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको E Shram Card New List 2024 का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने ऑनलाइन विकल्प का एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर या UAN नंबर भरना है।
इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने एक नाम लिस्ट खुलकर आ जाएगी, जहां से आप अपने नाम को ढूंढ कर चेक सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 के पेमेंट लिस्ट में नाम कैसे चैक करें?
ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ई-श्रम कार्ड के पोर्टल पर आना होगा।
अब आप इस पोर्टल के होम पेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको E Shram Card Payment List 2024 एक लिंक दिखाई देगा, जिस पर अपने क्लिक कर देना है।
क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। जहां पर आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर या UAN नंबर को भर देना है।
अब आपको पेमेंट चेक पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जहां से आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ई- श्रम कार्ड योजना 2024 के लिए कैसे करें आवेदन?
ई-श्रम कार्ड में रजिस्टर करने के लिए आपको सबसे पहले ई-श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सेल्फ रजिस्ट्रेशन की इस
https://betaregister.eshram.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
अब आप डायरेक्ट सेल्स रजिस्ट्रेशन पेज के ऊपर चले जाएंगे। जहां पर आपसे रजिस्टर मोबाइल नंबर तथा EPFO OR ESIC के लिए Yes या No का भरने के लिए विकल्प नजर आएगा। जिसे आपने अच्छी तरह से भर देना है।
इसके बाद आपने सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे अपने स्क्रीन पर दिखाई दे रहे विकल्प में भरकर वेरीफाई कर देना है।
अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड से संबंधित फार्म खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपसे जुड़ी हुई कुछ निजी जानकारियां सहित अन्य तरह की जानकारियां मांगी जाएगी, जिसे आपने अच्छी तरह से भर देना है।
अब आपको ई-श्रम कार्ड से संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा। जिसमें आपको 12 अंकों का UAN नंबर भी प्राप्त हो जाएगा।
अब आप भी ई-श्रम कार्ड का उपयोग करके ई-श्रम कार्ड से मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त कर सकते है।
निष्कर्ष
हमने आपको E Shram Card List 2024 से जुडी हर एक जानकारी दी हैं। ताकि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा अगर आपके मन में ई- श्रम कार्ड योजना 2024 से संबधित कोई भी सवाल हैं, तो आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।