LIC Jeevan Shanti Policy 2024-25: उम्रभर पाए 1,01,880 रूपए तक की सलाना पैंशन, निवेश की गई राशि नॉमिनी को होगी वापिस

LIC Jeevan Shanti Policy 2024-25: जीवन की सुरक्षा हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी होती है। समय के दौर के साथ हर व्यक्ति को चलना पड़ता है। इसीलिए अपने जीवन की खुद ही सुरक्षा करना भी अनिवार्य बन जाता है। आज के दौर में महंगाई इतनी चरम पर पहुंच गई है कि अगर परिवार का हर सदस्य कुछ ना कुछ काम ना करे, तो जीवन यापन करना बहुत ही कठिन होता चला जा रहा है। 

इसी के साथ सही पैसे का निवेश करना ओर भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि जीवन का ऐसा पड़ाव जब इंसान वृद्धावस्था की ओर उम्र के साथ बढ़ता चला जाता है। तब एक निश्चित उम्र पर आकर उसे अपने रोजमर्रा के खर्चे के साथ अपने स्वास्थ्य के खर्चों को भी उठा पाने में असमर्थता महसूस होती है। ऐसे में जीवन शांति पॉलिसी जीवन में शांति का अहसास करवाती है।

अगर आप भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। तो आपको जीवन शांति पॉलिसी जरूर लेना चाहिए। जीवन शांति पॉलिसी में एक बार निवेश करने से आपको जीवन भर इनकम आना शुरू हो जाती है। 

LIC Jeevan Shanti Policy 2024-25: उम्रभर पाए 1,01,880 रूपए तक की सलाना पैंशन, निवेश की गई राशि नॉमिनी को होगी वापिस

आज हम अपने इस आर्टिकल में जीवन शांति पॉलिसी की पूरी जानकारी आपको देंगे। जिसमें फीचर तथा बेनिफिट सहित पॉलिसी लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। 

एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी क्या है?

जीवन शांति पॉलिसी एक ऐसी सुरक्षा कवच योजना मानी जाती है। जो भारत की सरकारी बीमा कॉरपोरेशन जो की पूरी तरह से भारत सरकार के अंतर्गत नियमों के अधीन कार्यरत है, जिसका नाम Life Insurance Corporation of India है।

LIC अपने बेहतरीन योजनाओं की बदौलत भारतीय लोगों सहित दूसरे देशों में भी विश्वसनीयता को हासिल कर चुकी है. अधिकांश लोग किसी भी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करते समय सबसे पहले LIC योजनाओं की तरफ देखते हैं। 

जीवन शांति पॉलिसी इस योजनाओं में से एक बेहतरीन पैसे को निवेश करने वाली योजना है। जिसमें निवेश किए गए पैसे से पॉलिसी होल्डर अपने खुद के लिए एक स्थिर आय का विकल्प चुन लेता है। जिससे वह एक बार निवेश किए गए पैसे से उम्र भर के लिए पेंशन प्राप्त पाना शुरू कर देता है।

इसके अलावा किए गए निवेश के पैसे को भी नियम और शर्तों के साथ अपने उत्तराधिकारी को देने का विकल्प भी चुन लेता है। 

जीवन शांति पॉलिसी दूसरी पॉलिसीयों की तुलना में भारतीय लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। जिसमें किए गए निवेश से उम्र भर पेंशन प्राप्त करने के साथ-साथ निवेश की राशि को वापस दिए जाने का भी शानदार विकल्प होता है।

एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी लेने का विकल्प

जीवन शांति पॉलिसी को लेकर आप जीवन में शांति का अनुभव महसूस कर सकते हैं। जीवन शांति पॉलिसी दो विकल्प के तहत ली जा सकती है। जिसमें सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ डेफर्ड एन्युटी है।

सिंगल लाइफ डेफर्ड एन्युटी

 सिंगल लाइफ डेफर्ड एन्युटी एक ऐसा विकल्प है। जिसमें पॉलिसी होल्डर सिर्फ अपने तक ही पॉलिसी लेने के विकल्प को चुनता है। जिसमें वह खुद ही जीवन भर पेंशन के रूप में आय को प्राप्त करता है।

ज्वाइंट लाइफ डेफर्ड एन्युटी 

जॉइंट लाइफ डेफर्ड एन्युटी एक शानदार विकल्प माना जाता है। जिसमें पॉलिसी होल्डर पॉलिसी को अपने साथ-साथ अपनी पत्नी या पति को भी शामिल करता है। जिसके तहत उम्र भर के लिए पति-पत्नी दोनों ही स्थिर आय को पेंशन के रूप में प्राप्त करते हैं।

एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी लेने के नियम क्या हैं?

जीवन शांति पॉलिसी को कोई भी महिला, पुरुष या थर्ड जेंडर या पति-पत्नी ले सकते हैं।

जीवन शांति पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की आयु 30 वर्ष से ऊपर तथा 79 वर्ष तक होना अनिवार्य है।

जीवन शांति पॉलिसी लेने के लिए पॉलिसी होल्डर को कम से कम 1.5 लाख रुपए का सिंगल निवेश करना अनिवार्य होता है। अधिकतम निवेश की कोई भी सीमा नहीं है।

जीवन शांति पॉलिसी के अंतर्गत निवेश किए गए पैसे को कम से कम एक वर्ष तक होल्ड करना जरूरी होता हैं। 

पॉलिसी होल्डर चाहे तो 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के बीच में निवेश किए गए पैसे को होल्ड करके रख सकता है ।उसके बाद ही सालाना आय पेंशन के रूप में विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

निवेश राशि नॉमिनी को होगी वापस

जीवन शांति पॉलिसी एकमात्र ऐसी पैसे को निवेश करने वाली पॉलिसी है। जिसमें पॉलिसी होल्डर पूरी उम्र इस योजना में निवेश कर एक स्थिर आय को प्राप्त करता है। जिसके बाद वह पॉलिसी में लिखे गए उत्तराधिकारी को अपने द्वारा निवेश की गई राशि का बारिस बना सकता है अर्थात जीवन शांति पॉलिसी में निवेश की गई राशि को पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनेशन यानी की उत्तराधिकारी को पूरी निवेश राशि वापस की जाती है। 

जीवन शांति पॉलिसी एक बिना जोखिम वाली पॉलिसी के रूप में मानी जाती है। जो की गारंटी पेंशन के साथ निवेश की गई राशि को भी गारंटी के रूप में नॉमिनेशन को वापस करने की पूरी गारंटी देती है। 

जीवन शांति पॉलिसी पूरी तरह से बाजार जोखिम से बिल्कुल परे है अर्थात यह एक गारंटी पॉलिसी के रूप में देखी जाती है। इसीलिए बहुत से लोग स्थिर आय को प्राप्त करने के लिए जीवन शांति पॉलिसी में निवेश करने को अपनी पहली पसंद के रूप में देखते हैं।

पेंशन की मिलेगी पूरी गारंटी 

जीवन शांति पॉलिसी अपने ग्राहकों को चार तरीकों के माध्यम से स्थिर आय पाने की पूरी गारंटी देती है। जिसमें मंथली, क्वार्टरली, हॉफ्लाई और ईयरली विकल्प के तौर पर चुनाव करने का ऑप्शन प्रदान करती है। 

जीवन शांति पॉलिसी में एक बार पैसे को निवेश करने के बाद उम्र भर एक अच्छी खासी गारंटी पेंशन मिलती है। 

उदाहरण के लिए अगर पॉलिसी होल्डर की आयु 55 वर्ष है। इस स्थिति में अगर पॉलिसी होल्डर 11 लाख रुपए की निवेश राशि की सहायता से जीवन शांति पॉलिसी को खरीदता है। अर्थात इसमें निवेश करता है। जिसको पॉलिसी होल्डर 5 वर्ष के अंतराल के लिए पैसे को निवेश करके होल्ड कर देता है। तो उस स्थिति में पॉलिसी होल्डर को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद 1,01,880 की सालाना पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। जो की पॉलिसी होल्डर अपनी पूरी उम्र यानी की मृत्यु तक निश्चित आय के रूप में प्राप्त करता रहता है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) 2025: रजिस्ट्रेशन करके गर्भवती महिलाएं पाए 5000 रूपए, रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

मृत्यु के बाद भी पेंशन सुरक्षित हाथों में 

जीवन शांति पॉलिसी में निवेश करने के बाद सुरक्षा का पूरा भाव रखा गया है अर्थात पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद जीवन शांति पॉलिसी में किए गए पैसे के निवेश को नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है। जिससे पॉलिसी होल्डर के परिवार को किसी भी तरह की कोई भी कठिनाई या असुरक्षित का अभाव न रहे।

इसके अलावा अगर पॉलिसी के मध्य ही पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है। तो उस स्थिति में भी निवेश की गई राशि को उत्तरअधिकारी को वापस कर दिया जाता है। जो कि पूरे ब्याज सहित रहती है। 

इस फीचर्स के मदद से पॉलिसी होल्डर को उम्र भर स्थिर आय के साथ-साथ किए गए पैसे के निवेश के प्रति भी सुरक्षा का कवच मिलता है। जिससे पॉलिसी होल्डर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा कर सकता है।

एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी लेने की प्रक्रिया क्या हैं?

जीवन शांति पॉलिसी को आप भारतीय जीवन बीमा पॉलिसी के ऑफिस में जाकर या किसी एलआईसी एजेंट के माध्यम से या एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन के विकल्प के माध्यम का भी ले सकते हैं। जिसके बाद आप सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर जीवन शांति पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

हमने आपको LIC Jeevan Shanti Policy 2024-25 से जुडी हर एक जानकारी दी हैं। ताकि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा अगर आपको एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी 2024-25 से संबधित कोई भी सवाल हैं, तो आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment