Bima Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार महिलाओं को देगी 7000 से 10000 रूपए का वेतनमान, बीमा सखी बनकर पाएं स्थाई इनकम 

Bima Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार महिलाओं को देगी 7000 से 10000 रूपए का वेतनमान, बीमा सखी बनकर पाएं स्थाई इनकम 

Bima Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार महिलाओं को शिक्षित युक्त अभियान में जोड़ने के साथ-साथ रोजगार देने के भी अवसर तलाश रही है। जिससे महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार तथा नौकरी प्राप्त करके हर महीने 7000 रूपए से लेकर 10000 रूपए तक का वेतन प्राप्त कर सकती है।  जिसको लेकर श्री नरेंद्र मोदी जी पानीपत के सेक्टर 13-17 में 9 दिसंबर के दिन एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसका नाम बीमा सखी रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत के सेक्टर 13-17 में 9 दिसंबर के दिन बीमा सखी योजना की शुरुआत करेगें। अगर आप भी भारत सरकार के द्वारा शुरू की जा रही इस योजना में एक बीमा सखी बनना चाहती है।

Bima Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार महिलाओं को देगी 7000 से 10000 रूपए का वेतनमान, बीमा सखी बनकर पाएं स्थाई इनकम 
Bima Sakhi Yojana 2024

आज का हमारा यह आर्टिकल उन सभी महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जो कुछ कर गुजरने की हिम्मत रखनी है और घर बैठे ही रोजगार पाने का सुनहरा अवसर प्राप्त करना चाहती है। 

आज हम अपने आर्टिकल में बीमा सखी योजना 2024 में आवेदन प्रक्रिया से लेकर सभी पात्र मापदंड तथा दस्तावेजों की संपूर्ण जानकारी देंगे। ताकि आप एक बीमा सखी बनकर घर बैठे ही रोजगार को प्राप्त कर सके।

बीमा सखी योजना 2024 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी 

केंद्र सरकार महिलाओं को बीमा सखी योजना की शुरुआत कर के बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 7000 से लेकर 10000 रूपए तक का वेतनमान भी प्रदान किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत देश और प्रदेश की तमाम महिलाएं आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकती हैं।

बीमा सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को बीमा सखी एर्जेंट बनने का मौका दिया जाएगा। जिससे महिलाएं अपने घर में रहते ही आसपास तथा समाज के विभिन्न जन प्रतिनिधियों का बीमा कर प्रतिमा वेतनमान के साथ-साथ अच्छा खासा कमीशन भी प्राप्त कर सकती है।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा तथा उन्हें एलआईसी के अधीन कार्य करने का मौका मिलेगा। जिसके तहत महिलाएं भारतीय जीवन बीमा निगम सखी के तौर पर जानी जाएगी।

बीमा सखी योजना का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाना है तथा महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार के अवसर देना है। जिससे महिलाएं अपना पालन पोषण सहित अपने परिवार का भी भरण पोषण सुचारू रूप से करने में सशक्त और सक्षम बनेगी।

केंद्र सरकार की बीमा सखी योजना को लेकर देश भर में महिलाओं के बीच सुचारुक रूप से बहुत ही उत्साह बना हुआ है। 

अगर आप भी एक महिला है, तो आप भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर को लांच होने वाली बीमा सखी योजना 2024 में शामिल होकर इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं। जिसके लिए आपको बीमा सखी योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। जिसका पूर्ण उल्लेख आर्टिकल में विस्तार पूर्वक निम्नलिखित दिया गया है।

बीमा सखी योजना 2024 के फायदे और उदेश्य 

बीमा सखी योजना 2024 के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित इस प्रकार हैं।

Bima Sakhi Yojana 2024 का लाभ पूर्ण रूप से महिलाओं को प्राप्त होने वाला है। जिसमें महिलाओं की एक बीमा सखी के रूप में नियुक्त की जाएगी।

बीमा सखी योजना के तहत शामिल महिला को तीन वर्ष तक वेतन के रूप में 7000 से लेकर 10000 रूपए तक का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

बीमा सखी एर्जेंट के तौर पर महिलाएं अपने कार्य का निर्वाह करेंगी। जिसके तहत महिलाओं को एलआईसी की तरफ से किए जाने वाले बीमा का भी कमीशन प्राप्त हो सकेगा।

बीमा सखी बनाकर महिलाएं समाज में उच्चित स्थान को प्राप्त करेंगी तथा अपना रोजगार पाने के सपने को भी पूर्ण रूप से साकार कर सकेंगी।

बीमा सखी योजना खास तौर पर महिलाओं के लिए ही लॉन्च की जा रही है। जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर कार्य करने का प्रयाप्त अवसर प्रदान किया जाएगा।

बीमा सखी योजना 2024 के लिए पात्रता 

बीमा सखी बनने के लिए महिला का मूल रूप से भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। 

बीमा सखी बनने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से ऊपर की होने अनिवार्य है।

बीमा सखी योजना में आवेदन करने के लिए महिला के पास संपूर्ण दस्तावेज होना अनिवार्य है।

बीमा सखी के रूप में नियुक्ति पाने के लिए महिला के पास 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र किसी भी मान्यता पर प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है।

Bima Sakhi Yojana 2024 के अंतर्गत शामिल महिलाओं की बीमा सखी एजेंट के तौर पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए महिलाओं को कुछ समय के लिए बीमा सखी युक्त ट्रेनिंग भी प्रदान की जा सकती है। अधिक जानकारी 9 दिसंबर के दिन बीमा सखी योजना लांच होने के बाद ही मिल सकती है।

बीमा सखी योजना 2024 के लिए जरूरी दास्तावेज 

  • महिला का आधार कार्ड 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • 10वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा प्रमाण पत्र
  • महिला का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक संबंधित विवरण 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • जातीय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड इत्यादि 

बीमा सखी योजना 2024 के लिए कैसे करें आवेदन? 

बीमा सखी योजना 2024 में आवेदन करने के लिए महिलाओं को बीमा सखी योजना से संबंधित अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

अब आप बीमा सखी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाओगे, जहां पर आपको बीमा सखी एर्जेंट बनने के लिए खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न करने के बाद आपको यहां से आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसकी मदद से आप बीमा सखी योजना में लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इसके बाद आपको बीमा सखी बनने के लिए एक आवेदन फार्म प्राप्त होगा, जिसको आपने अच्छे से पढ़कर भर देना है।

फिर आपको बीमा सखी से संबंधित सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर देना है।

अब आपके द्वारा भरा गया बीमा सखी योजना 2024 का आवेदन फॉर्म एलआईसी के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद अप्रूव्ड कर दिया जाएगा।

इसके बाद आपका बीमा सखी एजेंट अकाउंट का एक कार्ड बन जाएगा। जिसकी मदद के बाद आप बीमा सखी नियुक्त हो जाएंगी।

महत्वपूर्ण जानकारी 

Bima Sakhi Yojana 2024 से संबंधित वेबसाइट का लिंक 09 दिसंबर के बाद योजना के लांच होने के बाद जारी किया जा सकता है। जिसकी जानकारी हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बहुत जल्द उपलब्ध करवाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बीमा सखी योजना से संबंधित लिंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

हमने आपको Bima Sakhi Yojana 2024 से जुडी हर एक जानकारी दी हैं। ताकि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा अगर आपके मन में बीमा सखी योजना 2024 से संबधित कोई भी सवाल हैं, तो आप हमें अपने सवाल कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। उम्मीद करता हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

2 thoughts on “Bima Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार महिलाओं को देगी 7000 से 10000 रूपए का वेतनमान, बीमा सखी बनकर पाएं स्थाई इनकम ”

Leave a Comment